दिल्ली की भाग्य रेखा अब रेखा के जिम्मे
तमाम सियासी अटकलों के बाद आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है, 'रेखा गुप्ता' जिनको नई दिल्ली (विधानसभा युक्त केंद्र शासित प्रदेश) का मुख्यमंत्री बनाया गया। रेखा गुप्ता के नाम के घोषणा होने के साथ ही विजेंद्र गुप्ता,प्रवेश वर्मा सहित कई दिग्गजों की मुख्यमंत्री की ताजपोशी होते-होते रह गई वहीं विपक्ष जो की मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हमलावर था अब सदन विपक्ष के नेता को लेकर गा़ज उन पर गिरी है गौरतलब है कि आतिशी या गोपाल राय या कोई नया नाम जिसे सदन विपक्ष का नेता बनाया जाए। रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा ने एक साथ कई समीकरणों को साधा है जिसमें महिला वोट बैंक के साथ-साथ ओबीसी वोट बैंक को भी विशेष रूप से साधने का प्रयास किया है साथ ही साथ भाजपा ने छात्र राजनीति की नींव को भी अर्थवता प्रदान की है सूत्रों से यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री के नाम के चयन में केंद्रीय भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रही है, जिसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने संगठित काडर के द्वारा विशेष रूप से भाजपा को मजबूती प्रदान की है उसी के अनुशंसा अनुसार नए चेहरे बनाम ...