दिल्ली की भाग्य रेखा अब रेखा के जिम्मे

तमाम सियासी अटकलों के बाद आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है, 'रेखा गुप्ता' जिनको नई दिल्ली (विधानसभा युक्त केंद्र शासित प्रदेश) का मुख्यमंत्री बनाया गया। 
रेखा गुप्ता के नाम के घोषणा होने के साथ ही विजेंद्र गुप्ता,प्रवेश वर्मा सहित कई दिग्गजों की मुख्यमंत्री की ताजपोशी होते-होते रह गई वहीं विपक्ष जो की मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हमलावर था अब सदन विपक्ष के नेता को लेकर गा़ज उन पर गिरी है गौरतलब है कि आतिशी या गोपाल राय या कोई नया नाम जिसे सदन विपक्ष का नेता बनाया जाए। 
रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा ने एक साथ कई समीकरणों को साधा है जिसमें महिला वोट बैंक के साथ-साथ ओबीसी वोट बैंक को भी विशेष रूप से साधने का प्रयास किया है साथ ही साथ भाजपा ने छात्र राजनीति की नींव को भी अर्थवता प्रदान की है सूत्रों से यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री के नाम के चयन में केंद्रीय भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रही है, जिसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने संगठित काडर के द्वारा विशेष रूप से भाजपा को मजबूती प्रदान की है उसी के अनुशंसा अनुसार नए चेहरे बनाम अनुभव को तरजीह दी गई है।
बहरहाल रेखा गुप्ता जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव, अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुकी हैं, दौलत राम महाविद्यालय के पूर्व छात्रा रही हैं तो ज़ाहिर है दिल्ली विश्वविद्यालय के भाई वृंदों सहित बहनों में भी विशेष प्रकार की खुशी की लहर है। 
इन सब चीजों से इतर देखते हैं कि किस प्रकार से अब दिल्ली की भाग्य रेखा को प्रगति रेखा से रेखा गुप्ता जोड़तीं हैं ,दुरुस्त करती हैं‌। ट्रंप के तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी की MAKE DELHI GREAT AGAIN जमीन पर किस प्रकार उतारा जाता है,जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है ।।
#Delhicm
#REKHAGUPTA
#DUSU

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट का रोक: क्या है आगे की राह ( सांस्थानिक हत्या से समता तक)

कहां चूके तेजस्वी, कहां लुढ़के प्रशांत, दस हजारी नीतीश के आगे सभी दिखे आक्रांत

छठ महापर्व : विधि से विधान तक, आस्था से अनुष्ठान तक