Posts

Showing posts from December, 2022

"काशी तमिल संगमम" 2022

 वणक्कम काशी :  नमस्ते तमिलनाडु। काशी तमिल संगम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पहल पर सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में आयोजित उत्तर और दक्षिण के बीच ऐतिहासिक सभ्यता का संबंधों के कई पहलुओं का जश्न है । चाहे वह संबंध भाषा का हो , चाहे वह संस्कृति का हो, चाहे वह सद्विचार का हो या उन सभी में सम्मिलित एकरस भाव का हो।  "भाषा भेद मिटाकर हम  साझी  ज्ञान : साझी परंपरा  को संधान करें । काशी तमिल संगमम का हिस्सा बनकर हम एक भारत :श्रेष्ठ  भारत को अंतर्धान करें काशी तमिल परंपरा की अनुसंधान करें" ।। हमारी संस्कृति में संगम की बहुत बड़ी विशेषता रही है चाहे वह नदियों का संगम हो या नव विचारों का संगम । नव सांस्कृतिक विचारणा संयुक्त तमिल काशी संगमम भी इसका एक विशेष प्रमाणिक दस्तावेज है। अगर हम अतीत में देखें तो तमिल साहित्य संगम जिसमें दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर की काशी के भी महत्व उद्घाटित हैं। हमारी संस्कृति के एकता को ही परिलक्षित करती है। यहां पर मैं अपनी स्वरचित पंक्तियां उद्धृत करना चाहूंगा कि  "काशी से कांची तक का इतिहास बहुत पुराना है । दोनों नगर...

धरती को धारण करने वाली धारणीय विकास

 पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं\'- महात्मा गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की बात प्रासंगिक है ।यह सच है कि पृथ्वी भी हमारी मां की तरह ही हमारा पालन-पोषण करती है, हमारी आवश्यकताओं को अपनी आवश्यकताओं से समझौता करके भी पूर्ति करती है।हम मानव ने अपनी उपभोक्तावादी रवैयै और विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन किया जिसके कारण आज विभिन्न प्रकार के प्रदूषण, ओजोन अपक्षय, ग्लोबल वार्मिंग,जलवायु परिवर्तन जैसी विकट समस्याएं मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए संकट के रूप में परिलक्षित हो रहे हैं ।सबकी बर्दाश्त करने ,की सहन करने की सीमा होती है जिस सीमा से परे जाने का मतलब होता है विनाश को आह्वान करना। पृथ्वी के पास भी सीमित रूप में संसाधन है जिसके ऊपर असीमित आवश्यकताओं की पूर्ति करने का भार है। ऐसे में समय की मांग है कि हम संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें जिसे वर्तमान पीढ़ी के साथ साथ भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं का ध्यान रखकर किया जाए। इस प्रकार की \'सतत विकास \'की अवधारणा सर्वप्रथम ब्रॉडलैंड आयोग ने...