"यूं ही नहीं कोई खान "सर" बन जाता है ✨ @khanglobalstudies
"यूं ही नहीं कोई खान "सर" बन जाता है ✨
@khanglobalstudies
कुकुरमुत्ते की तरह सोशल मीडिया पर बढ़ रहे शिक्षक जो अपनी आदर्शवादी, बकैती भरे फूहड़ बातों से अपार लोकोप्रियता अर्जित कर लेता है, लेकिन जब बात विद्यार्थियों के साथ खड़े रहने की आती है तो न तो ये लोग सरकार एवं आयोग के खिलाफ एक शब्द भी बोल पाते हैं और नहीं इसके प्रति कुछ अपना दायित्व समझते हैं! ऐसे में एक #खान__सर नाम का भी कोई व्यक्ति है है जो अपने हंसी मजाक के अंदाज में जटिल से जटिल बात को सहज, सरल स्पष्ट भाषा में समझा देते हैं!
ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम द्वारा न्यूनतम से न्यूनतम शुल्क में शिक्षा को सुदूर एवं वंचित वर्गों तक पहुंचने वाले खान सर ; जो हंसी मजाक और चुटकुले के अंदाज में विद्यार्थियों को विज्ञान ,अर्थशास्त्र ,अंतरराष्ट्रीय संबंध, तकनीक ,मिसाइल, ड्रोन, राजनीति आदि आदि की जटिल अवधारणाओं को सरलता से स्पष्ट कर देते हैं और न सिर्फ विद्यार्थियों के हित की बात करते हैं अपितु जब बारी आती है तो साथ खड़े भी रहते हैं अभी हाल ही फिलहाल में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की बात चल रही थी ! उसमें इस प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल होते हैं एवं संवैधानिक तरीकों से अपनी न्यायोचित बात को रखते हैं।
किंतु इस दौरान खान सर हिरासत में भी लिए गए और उनकी तबीयत भी खराब हो गई हालांकि उनका मामूली तबीयत खराब है कफ की समस्या है, फिलहाल
वे खतरे सेबाहर हैं !
उन शिक्षकों के लिए एक मिसाल हैं जो न सिर्फ अपने विद्यार्थियों को आदर्शवादी बातों में उलझा कर रखता है अपितु समय आने पर अपने विद्यार्थियों के साथ खड़ा भी रहता है!
एवं बिहार में दारोगा शिक्षक के नाम से ख्यात रहमान सर #गुरुरहमान भी उनका भरपूर साथ देते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की वे जल्द स्वस्थ हों।। विद्यार्थियों के प्रति हमेशा अपनी समर्पण भावना एवं आशीर्वाद बनाए रखें।।
जय हिंद✨🫡🇮🇳!
#respectkhansir
#Khanglobalstudies
#GuruRahman
Comments
Post a Comment